फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेजल और अनिरुद्ध का तीरंदाजी के लिए चयन

Thu, 13 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला-चीका के दो होनहार तीरंदाज खिलाड़ी सेजल और अनिरुद का आंध्रप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल खिलाड़ियों के परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमी, कोच और ग्रामीणों ने दोनों खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कोच सचिन कुमार ने बताया कि चार मार्च को हांसी में आयोजित अंडर-13 आयु वर्ग के तीरंदाजी ट्रायल में चीका खेल नर्सरी के सेजल और अनिरुद ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम यह रहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। अब वे 28 से 30 मार्च तक आंध्रप्रदेश में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


कोच ने बताया कि दोनों खिलाड़ी शुरू से ही मेहनती रहे हैं और नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनकी इस सफलता में माता-पिता, कोच और खेल नर्सरी के सहयोग का भी बड़ा योगदान है। सेजल और अनिरुद्ध की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजन भी बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। गुहला-चीका क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं का विकास तेजी से हो रहा है। कोच सचिन कुमार ने बताया कि स्थानीय खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सेजल और अनिरुद्ध का चयन इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।अब पूरे जिले को उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें