फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन रोड स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में संस्कृति संरक्षण मंच की ओर से रविवार को संस्कृत छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्हाेंने वर्ष 2023-2024 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक लेने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंच की प्रेस प्रवक्ता सुमन व सुनीता ने मुख्य अतिथि के स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी तर्ज पर बनाए संस्कृत के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान सुरभि गर्ग ने मंच को 500 गज जगह देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सदन की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरभि गर्ग ने कहा कि संस्कृत जो प्रेम से भरी मीठी भाषा है। वैसे तो हरियाणवीं को खड़ी बोली कहा जाता है लेकिन संस्कृत में हर समय केवल प्रेम की भावना से उच्चारण किया जाता है। मंच के संयोजक डॉक्टर शैलेंद्र ने कहा कि मंच की ओर से पूरे वर्ष संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | इस दौरान रमन चर्म रोग हॉस्पिटल की ओर से संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिए 5100 की राशि प्रदान की गई। मंच के महासचिव जय भगवान शास्त्री ने बताया कि भाषा को प्रचारित करने का सबसे बढ़िया साधन जीत हो सकते हैं। क्योंकि जब भाषा लोगों के मुख पर आएगी तभी वह जनभाषा बन सकती है। कार्यक्रम में डॉक्टर कामदेव झा, डॉक्टर रामनिवास व पूर्व मुख्य अध्यापक ओम प्रकाश ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की इसके अलाव कृष्ण चंद्र शास्त्री, सुनील दत्त आत्रेय, मीना, रजनी, शीतल, जसप्रीत, बाबूराम शास्त्री, रामलाल शास्त्री, मस्तराम शास्त्री, रामगोपाल शास्त्री, बलदेव फौजी, गोविंद शर्मा व वीरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें