फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल राजकीय आईटीआई में 110% तक पहुंची मेरिट

Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के आईटीआई में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने वीरवार को पहली मेरिट सूची और सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया। इस सूची में करीब 60 प्रतिशत सीटें आवंटित की गई हैं। कैथल राजकीय आईटीआई में मेरिट 110 प्रतिशत तक पहुंची है। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि पहली मेरिट सूची में 1250 में से 771 सीटें अलॉट हुई हैं।

जिले में कुल 9 राजकीय और 9 निजी आईटीआई चल रही हैं, जिनमें लगभग 5000 सीटों पर दाखिला किया जाना है। कैथल के राजकीय आईटीआई में 1250 सीटों के लिए रिकॉर्ड 8474 आवेदन आए, जिससे यह प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन के मामले में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई है, वे 7 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में जाकर मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद 8 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर फीस जमा करनी होगी। फीस जमा न कराने पर सीट स्वतः रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को भी होंगे दाखिले ः राजकीय आईटीआई में शनिवार को अवकाश रहता है, लेकिन दाखिला कमेटियां काम करेंगी। जिनको सीट अलॉटमेंट का मैसेज मिला है, वे पोर्टल से अलॉटमेंट लेटर निकालकर संबंधित संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

कैथल आईटीआई में कोर्सवार अधिकतम मेरिट

कोर्स का नाम
मेरिट (%)
इलेक्ट्रिशियन
110

एसएसए हिंदी
105

कोपा 105

फायर टेक्नोलॉजी
105

वेल्डर
103

ड्रेस मेकिंग
102.6

वायरमैन
100

मोटर मैकेनिक व्हीकल
100

टीपीईएस 99.6

टूल एंड डाई
99.6

पलंबर 96

मैकेनिक आरएसी
97

एसएसए अंग्रेजी
97.2

फीटर 92.2

मल्टीमीडिया
88.8

पेंटर जनरल
88.6

डाफ्ट्समैन सिविल
88

सॉयल टेस्टिंग
87.4

डाफ्ट्समैन मैकेनिक
87.6

मैकेनिक ट्रैक्टर
86

सीविंग टेक्नोलॉजी
78.6

टर्नर
71.4

मशीनीस्ट ग्राइंडर
63



प्रथम सूची में सीटों का अलॉटमेंट

कोर्स का नाम
सीटें अलॉट

कोपा 82

इलेक्ट्रिशियन
51

फायर टेक्नोलॉजी
41

वायरमैन
38

वुड वर्क
31

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
30

मोटर मैकेनिक व्हीकल
28

पलंबर 26

वेल्डर
26

फीटर 25

सीएचएनएम 24

मैकेनिक ट्रैक्टर
22

ड्रेस मेकिंग
21

एसएसए हिंदी
21

टर्नर
20

मल्टीमीडिया
13

मशीनीस्ट 12

सीविंग टेक्नोलॉजी
11

डाफ्ट्समैन मैकेनिक
11

सॉयल टेस्टिंग
10

पेंटर जनरल
09

टीपीईएस 09

टूल एंड डाई
08

इंस्टरूमेंट मैकेनिक
05

मशीनीस्ट ग्राइंडर
02

शेड्यूल

n
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : 3 से 7 जुलाई

n
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि: 8 तक

n
वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

n
शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और एक-एक फोटो कॉपी

n
ऑनलाइन आवेदन की प्रति

n
पोर्टल से निकाली गई सीट अलॉटमेंट प्रति

n
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

n
भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र या पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

n
ऑनलाइन फीस जमा कराने हेतु एटीएम कार्ड या अन्य साधन

n
दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

n
फीस केवल ऑनलाइन जमा होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें