संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में रविवार को डांस एवं म्यूजिक अकादमी की तरफ से नचले हरियाणा लोक नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बच्चों ने हरियाणवी और पंजाबी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। खासतौर पर बलम मेरा थानेदार चलावै जिप्सी, नाचे नाचे चाले उठा के गडवी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अकादमी के संचालक लव शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मंच मिलता है। यह कार्यक्रम वे हर साल आयोजित करवाते हैं, जिससे बच्चे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 110 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें 55 का चयन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रशंसा पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि और जजपा नेता पाला राम सैनी तथा एडवोकेट पुनीत चौधरी, डॉ. विनय गुप्ता, सुरेंद्र अरोड़ा व प्रदीप हरित विशिष्ट अतिथि रहे।