फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान स्वयं से जुड़ने की यात्रा : शिवानी

विज्ञापन
13 कैथल। सीवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य, ध्यान केंद्र व स्कूल स्टाफ के सदस्य व
विज्ञापन
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में नारायण पिरामिड ध्यान केंद्र की ओर से एक दिवसीय ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्यान प्रचारक शिवानी और नंदिनी ने छात्रों को ध्यान की प्रक्रिया और इसके प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिवानी ने कहा कि ध्यान केवल आंखें बंद करने की क्रिया नहीं बल्कि स्वयं से जुड़ने की यात्रा है।
विज्ञापन

जिस प्रकार शुद्ध जल में मिट्टी डालने से वह अशुद्ध हो जाता है, उसी तरह नकारात्मक विचार हमारी सोच को प्रभावित करते हैं। ध्यान के माध्यम से हम इन्हें दूर कर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रवाहित कर सकते हैं। यह आत्मिक शुद्धि का अभियान है। कार्यक्रम में पिरामिड ध्यान की विधि के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राण साधना यानी श्वासों की गति पर ध्यान केंद्रित करने का अभ्यास कराया गया। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और ध्यान के बाद अपने अनुभव साझा किए।
छात्राओं नेहा और मन्नत ने बताया कि ध्यान के दौरान उन्हें आंतरिक कंपन और नींद जैसी गहरी शांति का अनुभव हुआ। अन्य विद्यार्थियों ने भी बताया कि ध्यान से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन की अनुभूति हुई। उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। प्राचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि ध्यान से विचारों में स्थिरता आती है और इससे व्यक्ति आत्मिक रूप से मजबूत बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। अंत में विद्यालय स्टाफ सदस्य चीनू, अंजू और सतबीर जागलान ने ध्यान केंद्र की टीम विजय कशिश, शिवानी, तान्या और नंदनी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें