फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फेंका जा रहा है मेडिकल वेस्ट

विज्ञापन
Medical waste being thrown on the road - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अंबाला रोड पर आरकेएसडी कॉलेज के बाहर कचरे में मेडिकल वेस्ट पड़ा होने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने इस मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें मेडिकल वेस्ट के फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी सूचना दी गई। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर एक कपड़ा प्रतिष्ठान संचालक भारत भूषण जैन ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज के सामने कचरे के ढेर में मेडिकल वेस्ट डाला गया है। जिससे यहां बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। कम से कम दस बड़े पॉलिथीन थे। जिसमें नीडल, ब्लड सैंपल, कॉटन, खून से सने कपड़े, पेशाब की थैलियां, नालियां व अन्य सामान, चिकित्सकों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले दस्ताने इस वेस्ट में थे। जिसके बारे में प्रशासन को अवगत करवाया गया है। इस तरह से मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने वाले अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ विकास हुड्डा ने बताया कि मेडिकल वेस्ट किसने और क्यों डाला है, इसकी जांच कराई जाएगी। यदि किसी ने डिस्पोजल के लिए एजेंसी के साथ एग्रीमेंट नहीं कर रखा है, उसका तुरंत कंपनी के साथ एग्रीमेंट कराया जाएगा। यदि किसी अस्पताल की पहचान हो जाती है तो उसे बायो मेडिकल वेस्ट रूल के तहत नोटिस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें