फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पदक की उम्मीद खत्म, एशियन गेम्स में हारीं अलीशा

विज्ञापन
कराटे ​खिलाड़ी अलीशा चौधरी।
विज्ञापन
कैथल। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में पूंडरी के गांव मोहना की कराटे खिलाड़ी अलीशा चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पदक की उम्मीद भी टूट गई। मंगलवार को महिला 55 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अलीशा को इंडोनेशिया की कोक इस्तरी अगंग सानीस्त्यारानी ने 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मुकाबले में सानीस्त्यारानी ने तीन युको और एक इप्पोन अंक हासिल किए। इसके साथ अलीशा एशियन गेम्स की पदक दौड़ से बाहर हो गईं। बाद में सानीस्त्यारानी के सेमीफाइनल में हारने के कारण अलीशा के रीपेचेज के जरिये कांस्य पदक जीतने की उम्मीद भी समाप्त हो गई।
एशियन गेम्स में अलीशा के खेलने के लिए भी शुरुआत में संशय की स्थिति रही थी। कराटे फेडरेशन के आंतरिक गतिरोध के कारण उनका नाम तय होने में बाधाएं आई थीं। इस दौरान कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने खेल मंत्री से मुलाकात कर अलीशा की पैरवी की थी। इसके बाद उनके एशियन गेम्स में खेलने का रास्ता साफ हुआ।

कराटे खिलाड़ी अलीशा चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें