फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शमशेर ने 72 वर्ष की उम्र में भाला फेंक में जीता रजत

विज्ञापन
रजत पदक विजेता शमशेर अपना पदक दिखाते हुए व दाएं उपायुक्त अपराजिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत के गांव कुराड़ के 72 वर्षीय खिलाड़ी शमशेर जैलदार ने पांचवीं खेलो इंडिया मास्टर एथलेटिक मीट में भाला फेंक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर उपायुक्त अपराजिता ने उन्हें विशेष रूप से कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। शमशेर जैलदार ने बताया कि खेलो इंडिया मास्टर मीट का आयोजन चंडीगढ़ में 20 से 21 मार्च तक हुआ, जिसमें देशभर से करीब 1300 खिलाड़ियों ने भाला फेंक, दौड़ और कूद जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। भाला फेंक में दिल्ली के राजेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता और उन्हें रजत पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 5:45 बजे पहुंच जाते हैं मैदान पर : बचपन से ही खेलों के प्रति लगाव रखने वाले शमशेर जैलदार अब तक जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीत चुके हैं। वह आज भी नियमित रूप से सुबह 5:45 बजे मैदान में पहुंचकर करीब 8 बजे तक अभ्यास करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए वे मीठे से परहेज करते हैं और शाकाहारी व पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें