फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल शू पैलेस में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे गेट पर अग्रवाल शू पैलेस में शनिवार रात्रि अचानक आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये के जूते और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाए जाने के प्रयास जारी थे। समाचार लिखे जाने तक आग तीसरी मंजिल तक फैल चुकी थी और दमकल के कर्मचारी तीसरी मंजिल का शीशा तोड़कर अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर काफी लोगाें की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

दुकानदार रघुबीर सिंह, उनके पुत्र सुनील कुमार के अनुसार इस दुकान पर परिवार से नरेश कुमार बैठता है। वह स्टाफ सहित रात्रि करीब नौ बजे दुकान को बंद करके गया था। इसी बीच सवा नौ से साढ़े नौ के बीच उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लगी हुई है। आग की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और दमकल की टीम को भी सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दुकान में लगी आग को तुरंत काबू कर लिया गया। इसी बीच आग ने दूसरी मंजिल व तीसरी मंजिल पर रखे माल को भी चपेट में ले लिया और पड़ोस के दुकानदारों को भी आग लगने का खतरा पैदा हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
लोगों ने जताया रोष-जिस पर दमकल के कर्मचारियों पर शीघ्रता से आग पर काबू पाने का दबाव बनाने लगे। लोगों ने आग पर काबू पाने में देरी पर कुछ रोष भी जताया। दुकानदार जोनी सहित अन्य ने कहा कि कुछ दुकानदार जब ऊपर खुद चढ़ गए, तब जाकर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ी उतार कर ऊपर चढ़ने का प्रयास किया है। उधर, दमकल की टीम ने दूसरी मंजिल तक सीढ़ी से पहुंच कर शीशा तोड़ा और आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार शुरू कर दी। इसी बीच पहली मंजिल पर आग भड़क गई। जिसे काबू पाने से पहले दूसरी मंजिल पर लगी आग को बुझाया गया। आधी रात तक दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। दुकानदार रघुबीर सिंह, सुनील कुमार व नरेश कुमार के अनुसार आग से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अभी भी न जाने कब तक आग पर काबू पाया जा सकेगा। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। अशोक सैनी सहित कुछ दुकानदार खुद भी आग बुझाने में सहयोग कर रहे थे। वहीं काफी संख्या में लोग केवल घटना को देखने के लिए मौके पर एकत्रित हो गए थे। पुलिस को लोगों को दुकान से दूर करने में ही काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें