फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामाजिक सरोकार और सहयोग से सामूहिक विवाह

Mon, 30 Dec 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। हरिओम सेवा समिति ढांड की ओर से सामाजिक सरोकार की भावना और सहयोग से छह कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया। अनंत फार्म ढांड में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर जांबा ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लिए तो हर कोई संघर्ष करता है, लेकिन जीवन का वास्तविक सुख तो वही व्यक्ति भोगता है जो जीवन में भलाई के कार्य करता है। कहा गया है कि सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है और जो इस दान की रस्में निभाता है, वह पुण्य का भागीदार होता है।
विज्ञापन


संस्था से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति महान है जो जरूरतमंद कन्याओं के हाथ पीले करने में सहयोग दे रहा है। हमारा भी दायित्व बनता है कि संस्था का साथ दें। विधायक ने अपने निजी कोष से संस्था को 1,51000 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


संस्था के प्रधान पहल सिंह गोरसी ने बताया कि संस्था की ओर से कन्याओं को दान के रूप में 51 बर्तन, बैड़, कुर्सी मेज, सिलाई मशीन, पंखा, कपड़े व जेवर दिए गए हैं। बारात में आए हुए मेहमानों के स्वागत के साथ उनके जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें