फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में चिनाई मिस्त्री की मौत

Thu, 12 Jun 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कौल गांव के पास साकरा रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह चिनाई मिस्त्री का काम करता था। वह मोटरसाइकिल से संगरौली गांव जा रहा था। जैसे ही वह कौल के नजदीक पहुंचा, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कोयर, जिला करनाल निवासी रामदास ने ढांड थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा शमशेर सिंह राजमिस्त्री का काम करता था और इन दिनों गांव संगरौली में चिनाई का कार्य कर रहा था। वहां पर वह मकान बना रहा था। 10 जून को वह मोटरसाइकिल से होकर संगरौली के लिए निकला था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


अपराह्न करीब तीन बजे परिजनों को सूचना मिली कि शमशेर सिंह का गांव कौल के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि शमशेर की मोटरसाइकिल सड़क पर गिरी हुई थी और पास में एक ट्रक खड़ा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इसी ट्रक ने उसे टक्कर मारी थी।
विज्ञापन


परिजन तुरंत शमशेर को नागरिक अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढांड थाना के जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें