फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रक चोरों के गिरोह में शामिल दो आरोपी काबू

Thu, 12 Jun 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने ट्रक चोरी गिरोह में शामिल दो आरोपी काबू किए हैं। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने खरक पांडवा निवासी कृष्ण कुमार व गुलियाना निवासी मोहित को काबू कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट 29 मई को थाना पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी, जहां सूत्रों से जानकारी मिली कि करोड़ा से फरियाबाद रोड पर एक बंद पड़े होटल के पास एक डंपर ट्रक 12 टायरी खड़ा है, जो राजस्थान से चोरी किया गया है। उस पर फर्जी नंबर लिखा हुआ है। करोड़ा निवासी मनोज उसी ट्रक के पास अपने साथियों के इंतजार में खड़ा है। मनोज अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरियाणा सहित अन्य राज्यों से वाहन चोरी करके बेचने का धंधा करता है। उसे दबिश देकर काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस टीम करोड़ा से फरियाबाद रोड पर मनोज कुमार को दबोच लिया। ट्रक के कागजात मांगने पर मनोज कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने जांच की तो 25 मई को जिला टोंक राजस्थान में संथली मोड एरिया से चोरी होना पाया। मनोज ने साथियों के साथ मिलकर राजस्थान से ट्रक चोरी करने की वारदात कबूल की। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोर गिरोह में मनोज के साथ आरोपी कृष्ण व मोहित भी शामिल थे। तथा ट्रक चोरी की वारदात में तीनों संलिप्त थे। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें