फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराश प्रतियोगिता में मनप्रीत कठवाड़ ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
Manpreet Kathwad won bronze medal in Kurash competition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। एशियन कुराश प्रतियोगिता में गांव कठवाड़ निवासी 21 वर्षीय मनप्रीत ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता दुसंबे तजाकिस्तान में 17 से 21 मार्च तक हुई। इसमें खिलाड़ी ने 78 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। 25 मार्च को कैथल पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि मनप्रीत ने तीन साल पहले कुराश खेलना शुरू किया था। दो महीने पहले जम्मू कश्मीर में हुई राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। उसके बाद ही एशियन स्पर्धा के लिए चयन हो गया था। कुराश के साथ-साथ मनप्रीत जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी है। एक सप्ताह पहले हुई इंटर कॉलेज जूडो स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया था। खिलाड़ी ने कोच जोगिंद्र सिंह के पास अभ्यास शुरू किया था और अब प्रशिक्षक सपना और संदीप कुमार से प्रशिक्षण ले रही है।
मनप्रीत को कांस्य पदक जीतने पर जिला कुराश संघ, खेल प्रशिक्षकों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। जिला कुराश संघ के महासचिव मनोज व प्रधान किरपाल सिंह ने बताया कि मनप्रीत ने अच्छा खेल दिखाया और कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा के लिए लगातार अच्छा अभ्यास किया था। तीन साल पहले खेलना शुरू किया और अब एशियन खेलों में पदक लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैथल के विधायक लीला राम, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुनीष कठवाड़, जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, हरिओम शर्मा इंस्पेक्टर चंडीगढ़ पुलिस, हरियाणा ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य राज कमल ढांडा, टेक सिंह सीनियर जूडो कोच, ईश्वर ढांडा, रमेश चहल प्रधान, आंबेडकर ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुमार, खेल विभाग के डिप्टी सुरेंद्र, सुमित शर्मा, करण सिंह मलिक खुराना, सुखबीर, गुरमीत सिंह, राजेश कुमार, शैलेश कुमार, काला सरपंच कठवाड, शमशेर राठी, जसबीर गुज्जर, गुरदीप टीक, अमरजीत, विजय चौहान, प्रशांत राय, संदीप इंसा, इंदिरा, रीटा ने खिलाड़ी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें