कैथल। चोरों ने पांच स्थानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को इन मामलों की शिकायत पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोलू माजरा निवासी कर्मबीर ने थाना शहर में शिकायत देते हुए बताया है कि 17 मार्च को चोर पांच बजे के करीब रैन बसेरा के पास से उसका ऑटो चोरी कर ले गए। दूसरी शिकायत में पट्टी अफगान निवासी सुमित ने बताया कि चौधरी मार्बल गोदाम से 20 मार्च की शाम को साढ़े छह बजे चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। तीसरी शिकायत में चीका के वार्ड नंबर दो निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि 16 व 17 मार्च को चोर बलबेहड़ा चीका मार्ग से उसकी कार चोरी कर ले गए। चौथी शिकायत में पाबला निवासी चरण सिंह ने बताया कि 17 व 18 मार्च को उसके खेत के ट्यूबवेल कोठे से उसका नौकर 20 एचपी की मोटर, एक इन्वर्टर व 300 फीट केबल चोरी कर ले गया। पुलिस को दी पांचवीं शिकायत में वार्ड नंबर आठ चीका निवासी पीयूष गोयल ने बताया कि खुशहाल माजरा पटियाला रोड पर बनी हिंदुस्तान इंजीनियरिंग वर्क्स की दुकान से चोर तांबे का तार, लोहे व एल्यूमीनियम का तार चोरी कर ले गए।