फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की योग टीम को कांस्य पदक

Wed, 04 Dec 2024 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की योग टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम लता ने बताया कि प्रति वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से करवाया जाता है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में हुई। इसमें लगभग 13 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर, द्वितीय स्थान एसडी कॉलेज पानीपत व तृतीय स्थान चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने टीम को बधाई दी तथा बताया कि टीम की सदस्या कुमारी मीनू का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य ने सभी टीम सदस्यों, डॉक्टर प्रेम लता तथा पिंकी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम में शिक्षा, मीनू, रिंकी, आरज़ू, आरती व कमलेश शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें