फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मनीषा मौण दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाजी में दिखाएगी जौहर

Wed, 01 Mar 2023 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

गांव मटौर की बेटी मनीषा मौण अब दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना जौहर दिखाएगी। कोच गुरमीत सहारण ने बताया कि 57 किलो भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा मौण भारत की ओर से चैंपियनशिप में खेलेगी। इसमें 74 देशों के करीब 350 मुक्केबाजी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के लिए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के इनाम निर्धारित किए गए हैं।
भारत की टीम में 12 खिलाडिय़ों में से आठ खिलाड़ी हरियाणा से भाग ले रहें हैं, जिसमें कैथल जिले की एकमात्र खिलाड़ी मनीषा मौण भी भाग ले रही हैं। भारत की टीम के शिविर मेें 21 जनवरी से पटियाला के सांई खेल कांम्पलेक्स में वह तीनों पहर तीन-तीन घंटे कठिन अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

कैथल की बॉक्सर बेटी मनीषा का संघर्ष कड़ा रहा है। टीवी पर मैरीकाम को खेलते देखा तो बॉक्सिंग खेलने की सोची। 2011 में अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज के बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के लिए जाने लगी। कठिन परिश्रम कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में मनीषा मौण का मुक्का चलने लगा और वह अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बन गई। मनीषा मौण का जन्म 23 दिसंबर 1997 को गांव मटौर के एक किसान परिवार में हुआ। घर में पिता कृष्ण कुमार, मां ऊषा देवी, भाई विकास और बड़ी बहन निशा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन सहित खेल अधिकारी रामनिवास, भीम अवार्डी मनोज बॉक्सर, कोच राजिंद्र सिंह, विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, कोच राजेश, अमरजीत सिंह, चेतन, संदीप कुमार, गायक कर्मबीर फौजी, प्रो. गुरदीप, सुनील, खिलाड़ी कीर्ति ढुल, लासु यादव, स्नेहा तंवर, संजना व मुस्कान ने मनीषा को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें