फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेष न जलाने के लिए कराएं मुनादी : अजय

Wed, 05 Nov 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसडीएम अजय सिंह की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें खंड कैथल के कृषि, उद्यान, पंचायत, राजस्व व पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम अजय सिंह ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रत्येक गांव में गुरुद्वारा व मंदिर में मुनादी, नुक्कड सभाएं व जागरूकता शिविरों का आयोजन करने व प्रतिदिन अपने आवंटित गांव के खेतों का भ्रमण करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी किसान आग न लगा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि यंत्रों जैसे बेलर, सुपर सीडर, मल्चर व चॉपर का उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करें, ताकि समय रहते फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे पराली में आग न लगाएं, बल्कि इसका उचित प्रबंधन करें। इस मौके पर उपमंडल कृषि अधिकारी, कैथल डा. सतीश कुमार नारा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन जल्द करने के लिए कहा, ताकि किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जा सके। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी डाॅ. जगबीर लांबा व तकनीकी सहायक, डाॅ. रविन्द्र ने मीटिंग में आए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सीआरएम एप के संबंध में समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें