फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हैफेड के फील्ड ऑफिसर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाट स्कूल के निकट गांव सिरटा के एक युवक पर सोमवार को लाठी, डंडे में गंडासियों से हमला करने के आरोप में हैफेड के फील्ड ऑफिसर सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सिरटा के अमित ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर को जब दोपहर को 12:00 बजे वह अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर जाट स्कूल कैथल के निकट से गुजर रहा था तो इस समय हैफेड के फील्ड आफिसर संजीव ढुल, रोहित कुंडू, गुच्चा, संजू अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ एक गाड़ी में सवार होकर आए तथा अपनी गाडी उसके ट्रैक्टर के सामने लगा दी। गाडी से उतरकर सभी ने लाठी, डंडे और गंडासियों से उसे पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता की टांगे भी टूट गई तथा गंभीर चोट आई। यह भी आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। हादसे के बाद सभी आरोपी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनजीत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मारपीट की सीसीटीवी फुटेज वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें