फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कपिस्थल आश्रम में किया महारुद्राभिषेक

Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से कपिस्थल आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में महारुद्राभिषेक किया गया। इसका शुभारंभ डॉ. विकास भटनागर ने दीप प्रज्वलन संग गणेश वंदना से किया।

आचार्य डाॅ. सीमा भटनागर ने बताया कि स्वामी ज्ञानेश्वर एवं पप्पू दूबे पंडित के पावन सान्निध्य में यह कार्यक्रम विधि पूर्वक संपन्न हुआ। सेवादार कृष्ण मिगलानी ने सभी को आर्ट ऑफ लिविंग का हिस्सा बनने का आह्वान किया। महारुद्राभिषेक के बाद आयोजित भजन संध्या में दीपक सेठ तथा डॉ. विकास भटनागर ने शिव आराधना एवं गुरु वंदना की। भजन भोले की जय जय शिव की जय, पार्वती-पति शिव की जय जय की गूंज से वातावरण आध्यात्मिकता की पवित्र खुशबू से महक उठा।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. सीमा भटनागर, सोनिया मिगलानी, कृष्ण मिगलानी, सूरज भान शांडिल्य, अल्पना मित्तल, शैलजा खुराना, दीपक सेठ, सुनील खुराना, गीता खुराना, भारत खुराना, गुलाब सिंह, हिमालय भल्ला, सुमन सेठ तथा सतीश मोदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महारुद्राभिषेक

यह एक अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली अनुष्ठान है जिसमें भगवान शिव की पूजा विशेष मंत्रों के साथ की जाती है। इस अनुष्ठान में शिवलिंग को विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है। शिवजी का रुद्राभिषेक करते समय, ''ॐ नमः शिवाय'' मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र का अर्थ है, ''शिव को नमस्कार''।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें