फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भिवानी में 13 जुलाई को मनाई जाएगी महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती

Sat, 21 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन, हरियाणा इकाई 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति राज्य स्तरीय जयंती समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।
विज्ञापन

इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा करेंगे।

प्रदेश मुख्य महासचिव विनोद प्रजापति डीग ने बताया कि यह आयोजन प्रजापति समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को उजागर करने वाला एक महत्वपूर्ण सामाजिक पर्व होगा। उन्होंने कहा कि यह दिवस समाज में प्रेरणा, जागरूकता और एकता का संदेश देगा।

विनोद प्रजापति ने बताया कि संगठन इस आयोजन को सामाजिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती का अवसर मानता है। उन्होंने समस्त समाज बंधुओं से आह्वान किया कि वे 13 जुलाई को भिवानी पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को आत्मसात करें, और समाज के सशक्तीकरण में अपनी भूमिका निभाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें