फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर अतिक्रमण का जमावड़ा, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में जगह-जगह अतिक्रमण से सड़कों पर जाम की समस्या बढ़ गई है। वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। नगर परिषद और यातायात पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती है लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर वही हो जाती है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शहरवासी राजेंद्र सिंह, रामफल, रामचंद्र और संदीप गुप्ता ने बताया कि सड़कों पर जगह-जगह दोनों तरफ फुटपाथ पर लोगों ने सामान रखकर कब्जा जमा रखा है। कई जगह सड़क के दोनों और भारी भरकर सामान रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई सड़कों पर दुकानदार दुकानों के करीब पांच से 10 फुट तक सामान बाहर सड़क पर रख देते हैं जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे सडक़ पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
कैथल शहर के कबूतर चौक, अंबाला रोड, नरवानिया बिल्डिंग, रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट, अंबाला रोड और पार्क रोड पर रोजाना अवैध तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं जिससे वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सब्जी मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर तो रेहड़ियां और वाहनों का सबसे ज्यादा जमावड़ा लगा रहता है। इस सड़क से लोग रेलवे स्टेशन पर भी जाते हैं। भीड़ और दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को वहां से निकलने के लिए कई बार इंतजार करना पड़ता है। शहरवासियों ने मांग की कि शहर की सड़कों के दोनों ओर से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को हटवाया जाए ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस समस्या से लोगों को जल्द निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें