फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल पोर्टल में जिला हरियाणा में छठे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंत्योदय सरल पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाओं के मामले में कैथल छठे स्थान पर है। इसमें सुधार के लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें। ये निर्देश डीसी प्रदीप दहिया ने अधिकारियों की बैठक में जारी किए। बैठक में बताया गया कि इस समय 9.7 के स्कोर के साथ प्रदेश में जिला 6वें स्थान पर है, जिसमें और अधिक सुधार लाकर ऊपर लाया जाए। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कहा गया कि कुछ विभागों के कारण समय पर सेवाएं नहीं देने के चलते जिला का स्कोर कम रहा है। ये सभी विभाग भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने समय से सेवाओं का लाभ नहीं देने पर यूएचबीवीएन, ट्रांसपोर्ट, कृषि, अर्बन लोकल बॉडी, जन स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपूर्ति, मार्किटिंग बोर्ड, कॉपरेशन विभागों को निर्देश दिए कि कोई भी सेवा समय पर दी जानी चाहिए। सभी विभागाध्यक्ष इस और विशेष ध्यान दें कि उनके संबंधित विभाग के प्रति यूजर 10 मुवमेंट जरूर होने चाहिए। ई-ऑफिस के माध्यम से जहां पेपर से मुक्ति मिली हैं, वहीं कार्य में भी तेजी आई है। सभी बैच अपनी-अपनी मूवमेंट में वृद्धि करें, ताकि जिला का स्कोर और भी अधिक अच्छा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें