फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी अधिकार महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय लेने की शक्ति देते हैं: डॉ अनीता अग्रवाल

Fri, 23 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय लेने की शक्ति कानूनी अधिकार देते हैं: डॉ अनीता अग्रवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल की एनएसएस इकाई के शिविर में स्वयंसेवकों को महिला अधिकारों, लैंगिक समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ अनीता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय लेने की शक्ति कानूनी अधिकार देते हैं।

प्राचार्य डॉ ऋषिपाल के निर्देशन एवं डॉ नैन्सी गुलाटी के संयोजन में चंदलाना में आयोजित एनएसएस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में दयाल सिंह कॉलेज, करनाल से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनीता अग्रवाल ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता, स्वास्थ्य और कल्याण, राजनीतिक भागीदारी, तथा कानूनी और सामाजिक अधिकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं और उन्हें अपने जीवन के निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में डॉ पुष्पा ने महिला सशक्तीकरण, आत्मविश्वास और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। इसके साथ ही “महिलाओं के अधिकार जानो” विषय पर प्रश्नोत्तरी (क्विज़) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार, डॉ पुष्पा रानी, डॉ बिशंबर दास, डॉ राधिका खन्ना, डॉ सोनिया, सुरेश, विक्रम और राहुल कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें