फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल में कैरम के लिए ट्रायल 2 फरवरी को

Fri, 23 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगा। इसके लिए हरियाणा की टीम का चयन 2 फरवरी को करनाल के कर्ण स्टेडियम में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाडि़यों को अपने विभाग या कार्यालय से यह प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा कि वे संबंधित विभाग के नियमित सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं। ट्रायल में आने-जाने और प्रतियोगिता में भाग लेने का खर्च संबंधित खिलाड़ी के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी एवं कैजुअल श्रमिक, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तथा नए भर्ती हुए कर्मचारी, जिन्होंने नियमित सेवा में छह महीने से कम समय पूरा किया हो, वे कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें