फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौतपा के बीते सात दिन, मौसम नहीं तपा

Thu, 01 Jun 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नौतपा के सात दिन बीत चुके हैं। इनमें तीन दिन बारिश हुई और वीरवार को भी बारिश के आसार हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम से ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में तेज अंधड़ और बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में बिजली भी बाधित रही। रातभर रुक-रुकपर बारिश होती रही, जिससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश रुकने के दो घंटे बाद उतरा पानी-शहर में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से मुख्य सड़कों पर बरसात होते ही पानी जमा रहा।

शहर में करनाल रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड, पिहोवा चौक, जीटीबी कॉलोनी, भगत सिंह चौक सहित अन्य कई जगहों पर कई जगह पर बारिश का पानी जमा रहा। इससे लोगों को जाने जाने में
विज्ञापन

भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शहरवासी सचिन कुमार, गुरदेव, मोहन शर्मा, संदीप ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सीवरेजों व नालों की साफ सफाई करवानी चाहिए। ताकि बरसात होने के बाद पानी की निकासी आसानी से हो सके और लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वय रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि वीरवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। इन दिनों गर्मी न पड़ने के कारण धान की पनीरी में फायदा हो रहा है। बीच बीच में बारिश होने से किसानों को पनीरी में पानी भी रोजाना नहीं देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानिए नौपता में अब तक कैसा रहा मौसम -
तिथि अधिकतम न्यूनतम मौसम मिजाज और बारिश
25 मई 34.1 23.1 10.57 एमएम बरसात दर्ज
26 मई 34.1 23.1 बूदांबादी व तेज हवाएं चली
27 मई 32.1 22.1 बादल छाए रहे
28 मई 32.1 23.2 बादल छाए रहे और तेज हवाएं चली
29 मई 35.2 24.1 दोपहर तक धूप व शाम को बादल छाए
30 मई 34.1 23.2 शाम के समय औसतन 5 एमएम बरसात हुई
31 मई 29.1 23.1 दिनभर आसमान में बादल छाए व तेज हवाएं चली
मौसम विभाग के अनुसार एक जून को भी बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें