फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ का अंतिम मेला : शीतला माता मंदिर में उमडे़ श्रद्धालु

विज्ञापन
15-कैथल। शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान परिजन के साथ घंटी बजाते हुए बालक। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सूर्य कुंड डेरा स्थित शीतला माता मंदिर में वीरवार को आषाढ़ माह का अंतिम मेला लगाया गया। मंदिर में सुबह से ही दूर-दराज के लोग और स्थानीय श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान भीड़ के कारण माता गेट से लेकर हिंद सिनेमा तक जाम लग गया। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था बनाने को पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए। जबकि मंदिर में मंदिर समिति के लोगों की तरफ से व्यवस्था बनाई गई। मेले के दौरान महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

डेरे के महंत रमनपुरी ने बताया कि सूर्य कुंड डेरा महाभारतकालीन है। यहां पर चैत्र नवरात्र पर्व में काला माता मंदिर और आषाढ़ माह में हर वीरवार को शीतला माता मंदिर में मेला लगाया जाता है। इस वर्ष के आषाढ़ माह के सभी मेले पूरे हो गए हैं। अब शारदीय नवरात्र के पहले दिन मेला लगेगा। रमनपुरी ने बताया कि इस मेले में जिले व प्रदेश से नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर पंजाब से सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मेले में महंत मच्छंदर पुरी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया। इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों की जांच गई और उन्हें निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस मौके पर हरीश, पंडित संजय, सुरेश, पवन, सतीश, ओमप्रकाश, हरिकेश, बलवान, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें