फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नप अध्यक्ष ने विकास कार्याें का किया उद्घाटन

Mon, 17 Mar 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने रविवार को शहर की दो कॉलोनियों में 55 लाख रुपये के विकास कार्याें का उद्घाटन किया। इसके तहत फ्रैंड्स कॉलोनी में 31 लाख से बने हाल तो जनकपुरी काॅलोनी में 25 लाख से बनी गली नंबर 11 का उद्घाटन किया है। वहीं, अध्यक्ष ने जानकारी दी कि वार्ड नंबर तीन में तीन करोड़ 30 लाख रुपये से गलियों का निर्माण होगा। इसके लिए निविदा सूचना भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि जनकपुरी काॅलोनी गली नंबर 11 में बनी गली के निर्माण की मांग करीब 20 साल पुरानी थी, जो अब पूरी हुई है। जल्द ही निविदा सूचना खुलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएग।
इस मौके पर लाखों रुपये से बने हाॅल और गली का उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग का आभार जताया। वार्ड वासियों ने कहा कि इससे पहले इस वार्ड में कभी भी इतने विकास कार्य नहीं हो पाए हैं, जितने शहर की सुरभि सरकार में हुए हैं। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू जांगडा ने भी खुशी जाहिर करते हुए अध्यक्ष का धन्यवाद किया। कहा कि वर्षों पुरानी यह मांग अब पूरी हुई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद ज्योति जांगड़ा, पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू जांगड़ा सहित दिलबाग सिंह, राज मेहर, मुल्तान, ओमप्रकाश, प्रेम सिंह प्रधान, दिनेश कुमार, राजेश, शकुंतला दलाल आदि माैजूद रहे।



तीन करोड़ 30 लाख से होगा कई गलियों का निर्माण कार्य

नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि इस वार्ड में तीन करोड़ 30 लाख रुपये से गलियों का निर्माण कार्य केतहत आधा दर्जन के करीब गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसमें मुख्य गली का 42 लाख रुपये, जनकपुरी एक्सटेंशन गली का 64 लाख रुपये, रुहानी सत्संग भवन के नजदीक गली का 72 लाख रुपये, सैंसी बस्ती से लेकर सैलर तक की गली का 80 लाख रुपये, ड्रेन वाली गली का निर्माण कार्य 13 लाख रुपये सहित एक अन्य गली का निर्माण कार्य 10 लाख रुपये में होगा। इन गलियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।



सरकार में करोड़ों रुपये के चल रहे विकास कार्य : सुरभि गर्ग

नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है। आज सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है। कैथल शहर में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों से आज हर वर्ग खुश है। सुरभि गर्ग ने बताया कि नप ने शहर में छह एकड़ में नई गोशाला बनाई है। वहां बेसहारा गोवंश को शिफ्ट किया जा रहा है। अब 150 के करीब ही गोवंश सड़कों पर हैं, जल्द ही इन गोवंश को भी गोशाला में छोड़ा जाएगा। इस कार्य को लेकर टीमें बनाई गई हैं।


हर वार्ड में दिए जाएंगे तीन-तीन सफाई कर्मी

नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने यह भी बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर वार्ड के पार्षद को तीन-तीन सफाई कर्मचारी दिए जाएंगे। इन कर्मियों की हाजिरी पार्षद के पास लगेगी। जहां सफाई की ज्यादा जरूरत होगी वहां पार्षद अपने स्तर पर सफाई करवा सकेंगे। पार्षदों ने इस बारे में सदन की बैठक में यह मामला उठाया था। अधिकारियों को इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें