फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर के विकास के मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 17 Mar 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। हलका विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पांच निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। हलका विधायक ने नवनियुक्त अध्यक्ष बबली गोस्वामी से साथ मिलकर कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

गोस्वामी के निवास पर विधायक ने वहां मौजूद पार्षदों व अन्य गणमान्य लोगों से शहर के विकास के लिए अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। विशेषकर शहर में अपराध की रोकथाम के लिए मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व साफ-सफाई पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधि व अन्य लोगों ने विधायक से अपील की कि चालान आदि की प्रक्रिया को शहर से बाहर अमल में लाया जाए न कि शहर के अंदर।
इस बारे में हलका विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि वे नवनियुक्त अध्यक्ष के घर उनके जीजा के अकस्मात निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। वहां उनकी नवनियुक्त अध्यक्ष से शहर के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शहर के 5 निर्दलीय पार्षद भाजपा में अपनी आस्था जता चुके है। विधायक से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 से रामप्रसाद, 5 से मुलतान सिंह, 6 से किरण भुक्कल, 7 से ईशम रंगा व 13 से ज्योति रानी के नाम भाजपा को समर्थन देने वाले पार्षदों में आ रहे है। बता दे कि नपा के 16 वार्डों में 7 पार्षद भाजपा के बने है और 5 निर्दलीय पार्षदों ने भी भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि इनमें कुछ पार्षदों का कहना है कि वे शहर के विकास के भाजपा का साथ दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें