फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुशल ने नॉर्थ जोन नेशनल स्पर्धा में जीता रजत पदक

Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजौंद के कुशल डांगी ने नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। कुशल डांगी से बताया कि दिल्ली के जवाहर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल लेवल पर हुई नॉर्थ स्टेट प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में 20 वर्षीय आयु वर्ग में शॉट पुट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए रजत पदक जीता। उसने इसका श्रेय अपने कोच विजय सिंह को देकर कहा कि उसके परिवार व कोच विजय सिंह का इसमें बहुत सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सफलता पर परिजनों और अन्य साथियों ने खुशी जताई। बातचीत में उन्होंने बताया कि राजौंद में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुशल को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें