फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विधि ने शुरू किया धनसारथी प्लेटफॉर्म

Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। दिल्ली पब्लिक स्कूल कैथल की 12वीं की छात्रा विधि ने सहपाठियों के साथ मिलकर धनसारथी प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। यह न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के साधनों से भी जोड़ रहा है। यह जानकारी पंजाब नेशनल बैंक ग्योंग के निदेशक धर्मेंद्र कथूरिया ने दी है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में धनसारथी के तहत विधि और उनकी टीम ने कैथल शहर के समाजसेवियों से दान राशि एकत्रित कर सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को 65 सिलाई मशीनें वितरित की। इस दौरान विधि ने अपने दादा देव राज मिगलानी के आदर्शों का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कैसे वह उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाजसेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


समारोह में पंजाब नेशनल बैंक ग्योंग के निदेशक धर्मेंद्र कथूरिया ने अपने स्टाफ सदस्यों रवि और पुष्पा देवी के साथ शिरकत की और महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझे किए। उन्होंने विधि मिगलानी और उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें इस सामाजिक कार्य के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


इस दौरान फील्ड समन्वयक कुसुम ने भी महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विधि की माता शिल्पी मिगलानी एवं पिता अमित मिगलानी ने बेटी के कार्य में सहभागिता पर गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें