फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृलि परिषद चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ 14 पार्षदों ने की अविश्वास प्रस्ताव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खतरे में जिला परिषद चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन की कुर्सी
विज्ञापन

21 में से 14 पार्षदों ने शपथपत्र देकर जताया अविश्वास
एडीसी कैथल को सौंपे पत्र, भेदभाव व ठीक से व्यवहार ना करने का आरोप
फोटो संख्या-1 व 2
माईसिटी रिपोर्टर
कैथल। विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभाओं के बदले परिणामों के बाद जिला परिषद चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर और वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ की कुर्सी एक बार फिर खतरे में है। दोनों के खिलाफ सोमवार को 21 में से 14 पार्षदों ने शपथपत्र देकर अविश्वास जताया है। साथ ही प्रस्ताव के समर्थन में दो और पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। इन पार्षदों में कैथल से विधायक लीला राम के समर्थक पार्षद सहित कलायत हल्का में आने वाले कई पार्षद शामिल हैं। अब देखना होगा कि चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन दोनों अपनी कुर्सी बचा पाते हैं या नहीं।
जिले में 21 जिला पार्षदों में से वार्ड नंबर 1 से सुदेश, 2 की पार्षद अंजू जागलान, 3 से संदीप कोटड़ा, 4 से पतासो देवी, 5 से सुमन रानी, 6 से शकुंतला वजीरखेड़ा, 7 से सुदेश ऊर्फ बबली चंदाना, 8 से मुसिया राम, वार्ड 10 से पार्षद रेनू बाला सैनी, 12 से भाग सिंह खनौदा, 13 सुरजीत पबनावा, 14 से नीलम, 19 से मंजू व 20 से कमलेश ने एकत्रित होकर सोमवार को एडीसी राहुल हुड्डा को अपने-अपने शपथ पत्र सौंपे। इसमें उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर व वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ अपना विश्वास खो चुके हैं। इसीलिए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए।
विज्ञापन

एडीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि 14 जिला पार्षदों ने उन्हें शपथपत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग की है, उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
भेदभाव व सही ढंग से व्यवहार ना करने के लगाए आरोप:-लघु सचिवालय में जिला पार्षद अंजू जागलान, शकुंतला वजीरखेड़ा सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि जिला परिषद चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर व वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ अपना विश्वास खो चुके हैं। वे पार्षदों के साथ सही ढंग से व्यवहार नहीं करते हैं और विकास कार्यों में भी भेदभाव करते हैं, इसीलिए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग की है।
इनमें से भी 2 के समर्थन का किया दावा:-21 में से 14 द्वारा शपथ पत्र दिए जाने के बाद अब जिला पार्षदों में चेयरपर्सन 11 से सुखविंद्र कौर, वार्ड नंबर 9 से वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़, इंद्र पाई 13 से के अलावा 17 वार्ड से रवि तारांवाली, 18 से रति राम, वार्ड 21 से रिंपी, राजेश राणा, शेष रह गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले पार्षदों ने इनमें से भी 2 के समर्थन का दावा किया है।
4 अप्रैल 2017 में भी आया था अविश्वास प्रस्ताव:-इससे पूर्व भी चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें एडीसी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुलाए जाने का विरोध करते हुए पार्षदों ने विरोध कर दिया था। पार्षद हाईकोर्ट चले गए थे, जहां से डीसी को फिर से बैठक बुलाए जाने के आदेश जारी हुए थे। डीसी ने जब बैठक बुलाई तो विरोध करने वाले पार्षदों की एकजुटता बिखर गई। तय तिथि पर कोई भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंचा था और अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।
विधानसभा चुनाव के बदले समीकरणों के बीच रोचक रहेगी इस बार कुर्सी की जंग:-अब विधानसभा चुनाव के बाद समीकरण बदल गए हैं। गुहला-चीका से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर खेमे से सुखविंद्र कौर चेयरपर्सन बनीं थीं। अब वे विधायक नहीं रहे, वहां से जजपा के ईश्वर सिंह विधायक बन गए हैं। वहीं कैथल हल्का से विधायक बने भाई लीला राम के साथ दिखने वाले जिला पार्षद भी अब विरोधी खेमे में खड़े दिख रहे हैं। साथ ही शुरू से ही चेयरपर्सन के खिलाफ विरोध का झंडा उठाए हुए अंजू जागलान अब भाजपा में हैं और कलायत हल्के से कमेलश ढांडा हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री बनी गई हैं। दूसरी ओर चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर व वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़ भी भाजपा में हैं। देखना होगा कि वे दोनों अपनी कुर्सी बचा पाते हैं या बदले राजनीतिक हालात के बीच जिला परिषद को नया चेयरमैन व नया वाइस चेयरमैन मिलेगा।
चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन बोले----
जिला परिषद चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकूंगी। भेदभाव जैसी कोई बात नहीं है। सभी पार्षदों के साथ समान व्यवहार व ग्रांट सभी वार्डोें में दी गई है।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन मुनीष कठवाड़ ने कहा कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाया गया है। पहले भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो पारित नहीं हो पाया। पता किया जाएगा कि पार्षदों को यदि कोई नाराजगी है तो दूसर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें