फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये से होगा जिले की दो माइनरों का नए सिरे से निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
। गांव गुहणा और भानपुरा माइनरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। जिससे दर्जन भर गांवों के किसानों को लाभ होगा। दो करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि इस कार्य को फरवरी 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इन नहरों के दोबारा बनने किसानों को काफी लाभ होगा, क्योंकि दोनों माइनरों से आसपास के दर्जनों गांवों के खेतों में पानी जाता है और सिंचाई कार्यों में प्रयोग होता है।
विज्ञापन

इन दो माइनरों पर होगा कार्य: विभाग की ओर से गुहणा माइनर और भानपुरा माइनर पर पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा। ये दोनों माइनर गांव सिरटा में बने ग्रेड से शुरू होकर भानपुरा और गुहणा में गांवों में टेल तक पहुंचती हैं। सिरटा से गुहणा माइनर गांव बाबा लदाना व पाड़ला से होकर जाती है, जबकि भानपुरा माइनर गांव सिरटा में बने ग्रेड से शुरू होकर गांव मानस और फ्रांसवाला से भानपुरा तक जाती है। आसपास के गांवों में भी इन्हीं माइनरों से खेतों की सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुंचता है।
30 से 35 वर्ष पुरानी माइनर : माइनरों के पुनर्निर्माण का कार्य सीएम अनाउंसमेंट के तहत किया जाएगा। गत फरवरी माह में दोनों मानइरों को नए सिरे से बनाने के लिए अनाउंसमेंट कोड जारी किए गए थे। बाद में इस कार्य से संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी की गई। अब इन पर काम शुरू हो गया है। ये दोनों माइनर आज से करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी हैं। कई स्थानों पर ये माइनर बार-बार टूट जाती थी, जिससे आसपास में पड़ने वाले खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होता था। विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए इन्हें नए सिरे से बनाने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ अखिल कौशिक ने बताया कि नहरों के दोबारा नए सिरे से निर्माण के साथ पानी की क्षमता को भी ठीक किया जाएगा। गुहणा माइनर की क्षमता 14 क्यूसेक की जाएगी और भानपुरा माइनर की क्षमता 12 क्यूसेक होगी। आसपास के खेतों में सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें