फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिकायतों की स्थिति को रखें अपडेट

Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने सीएम विंडो, जन-संवाद, एसएमजीटी पोर्टल व समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि पोर्टलों पर शिकायतों की स्थिति अपडेट रखने के साथ उनका तय समय में समाधान करवाएं।

एडीसी ने कहा कि सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निपटान किया जाए। यह पोर्टल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा हैं। वे स्वयं इनकी समीक्षा करते हैं।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष इन पोर्टल को गंभीरता से लें। यदि कोई मामला कोर्ट आदि में विचाराधीन है तो उससे संबंधित एटीआर समयबद्ध अपलोड की जाए। इसके अलावा समाधान शिविर में आनी शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों की प्राप्ति के तुरंत बाद उनकी स्थिति की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाए और एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) समय सीमा के भीतर अवश्य अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित तौर पर संबंधित पोर्टल को चेक करें और जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हों, उनका तय समय सीमा में समाधान करें। किसी भी शिकायत को ओवरड्यू न होने दिया जाए। ऐसी कई शिकायतें होती हैं, जिनमें मामला एक से अधिक विभाग के साथ जुड़ा होता है, ऐसी स्थिति में आपसी तालमेल बनाकर एक संयुक्त प्रयास के साथ समाधान किया जाए।
विज्ञापन


यदि किसी विभाग को किसी शिकायत के समाधान में तकनीकी या प्रशासनिक कठिनाई आ रही है तो वह सीएम विंडो जिला नोडल अधिकारी के साथ साझा करें और मिलकर उसका समाधान निकालें।

इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सुशील कुमार, एचएसवीपी ईओ वकील अहमद, कैथल एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें