KDB Secretary visited Shri Kapil Muni Shrine
- फोटो : Kaithal
(कैथल)कलायत। कलायत की प्राचीन धरोहरों के कायाकल्प के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। केडीबी सचिव डॉ. मदन मोहन छाबड़ा ने मंगलवार को प्राचीन श्री कपिल मुनि तीर्थ का दौरा किया। उन्होंने कहा कि धरोहर को चार-चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
समय-समय पर सरोवर में फूटती आई प्राचीन सरस्वती नदी की जलधारा को विकसित करने के लिए भी केडीबी विभिन्न माध्यमों से कार्य कर रहा है। कलायत श्मशान भूमि में पिछले कुछ दिनों से देश-दुनिया में चर्चा का विषय बनी महाभारत कालीन सुरंगों का भी केडीबी सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की समीक्षा की गई है उसके चलते यह विषय भारतीय पुरातत्व विभाग और हरियाणा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है।