फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कपिल मुनि महिला काॅलेज में प्रथम वर्ष के मिले 310 आवेदन

Tue, 17 Jun 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि महिला कालेज में प्रथम वर्ष के लिए आवेदन के अंतिम दिन आवेदन स्वीकार किए गए। काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. सुनील गर्ग ने बताया की अंतिम दिन तक बीए में दाखिले के लिए 240 आवेदन आए हैं। बीए गणित में दाखिले के लिए 10 आवेदन तथा बीकाम प्रथम वर्ष के लिए 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया के ये आवेदन प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए हैं। उन्होंने बताया की 25 जून को पहली कट लिस्ट जारी होगी। डाॅ. गर्ग ने बताया की बीए प्रथम वर्ष में कालेज में 320 सीटों का प्रावधान है। बीए गणित के लिए 30 सीटें व कामर्स संकाय में दाखिला के लिए 80 सीटों का प्रावधान है।
उन्होंने बताया की इस समय कालेज में एमए अंग्रेजी व एमकाम तक की सुविधाएं हैं। छात्राओं द्वारा एमए इतिहास व बीए आनर्स की मांग की जा रही है। इन कोर्सों में छात्राओं की अधिक रुचि दिखाई दे रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष अपेक्षाकृत कम मात्रा में हुए आवेदनों को लेकर डाॅ. गर्ग ने बताया कि अनेक गांवों से कलायत के लिए परिवहन की सुविधा न होना मुख्य कारण है। गांव बालू, कुराड से कलायत के लिए पर्याप्त यातायात के साधनों की कमी है। वहां से कैथल के लिए साधन जाते हैं तो परिजन कैथल के कालेजों के लिए अपनी बच्चियों का आवेदन करवा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सीटों पर आवेदन पूरे होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें