फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वूशु प्रतियोगिता में कैथल की बेटी सवेरा ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेलो इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर वुमन वूशु लीग प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से कैथल की खिलाड़ी सवेरा ने दो कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च को भगवती नगर जम्मू में आयोजित हुई।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला वूशु संघ सचिव दीपक कुमार लोट ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सवेरा ने सब जूनियर वर्ग में ताओलु के तीन इवेंट्स में भाग लिया। जिनमें से पहले दिन की प्रतियोगिता में जियांशु (तलवार) इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा किया। अगले दिन की प्रतियोगिता में क्वांगशु (भाला) इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले कश्मीर में हुई नॉर्थ जोन वुमन वूशु लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ी सवेरा ने सब जूनियर वर्ग में अपने इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जिससे उसका चयन राष्ट्रीय वुमन वूशु लीग प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
खिलाड़ी की उपलब्धि पर भारतीय वूशु संघ के सीईओ सोहेल अहमद और जिला सचिव दीपक कुमार लोट व वूशु कोच रीता रानी को बधाई दी। जिला वूशु संघ सचिव दीपक कुमार लोट ने खिलाड़ी सवेरा के प्रशिक्षक रवि प्रकाश त्रिपाठी और (एसटीसी पटियाला) प्रशिक्षिका प्रीती को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। खिलाड़ी सवेरा के साथ कैथल की सीनियर महिला खिलाड़ी राजपति सैनी भी इस प्रतियोगिता में सवेरा के साथ उपस्थित रहीं। खिलाडियों का कैथल पहुंचने पर जिला वूशु संघ के प्रधान प्रयाग राज बालू, सचिव दीपक कुमार लोट, सरकारी वूशु कोच रीता रानी ने जोरदार स्वागत किया व बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें