संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में शुक्रवार को कलायत के कैलरम व जाखौली गांव काे लिंगानुपात सुधारने पर जिला के सर्वश्रेष्ठ गांव रूप में चुना गया है। वर्ष 2023 में कैलरम गांव में 45 लड़कों की तुलना में 70 लड़कियों का जन्म हुआ, जिससे लिंगानुपात एक हजार के मुकाबले 1556 दर्ज किया गया। वहीं 2024 में जाखौली गांव में 44 लड़कों के मुकाबले 68 लड़कियों का जन्म दर्ज किया गया। इस प्रकार 1000 के मुकाबले लिंगानुपात 1545 रहा।
पीएनडीटी एक्ट के तहत बेस्ट विलेज अवार्ड योजना में चयनित दोनों गांवों की 10वीं की टॉपर तीन-तीन बेटियों को नकद पुरस्कार देकर उपायुक्त प्रीति ने सम्मानित कियाा। साथ ही दोनों गांवों की पंचायत प्रतिनिधियों, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
ः कैलरम की सरपंच सीता देवी ने बताया कि गांव में लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। बेटी या बेटा, दोनों के जन्म पर मां को दो किलो देसी घी दिया जाता है।
जाखौली की सरपंच ऊषा देवी ने भी गांव में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत प्रत्येक गांव का जनवरी से दिसंबर तक का लिंगानुपात डाटा जुटाया जाता है, और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांव की टॉपर छात्राओं को नकद प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस मौके पर पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. गौरव पूनिया, राजेश कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. बृज मोहन सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
n
कैलरम गांव
मुस्कान (प्रथम) – 75,000 रुपये
काजल (द्वितीय) – 45,000 रुपये
मधु (तृतीय) – 30,000 रुपये
n
जाखौली गांव:
मधु (प्रथम) – 75,000 रुपये
आरती (द्वितीय) – 45,000 रुपये
तन्नु (तृतीय) – 30,000 रुपये