फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाईकोर्ट में वरिष्ठ डिपो होल्डरों की जीत की खुशी में बांटा कड़ी-चावल का प्रसाद, बड़ा कटहरा में लगाया भंडारा

विज्ञापन
केस जीतने की खुशी में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित करते वरिष्ठ नागरिक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। वरिष्ठ नागरिकों के राशन डिपो सुरक्षित रहने पर डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन कैथल ने रविवार को बड़ा कटहरा में कड़ी-चावल का भंडारा लगाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लोगों को प्रसाद वितरित कर हाईकोर्ट में मिली जीत की खुशी साझा की। एसोसिएशन ने अप्रैल में 60 वर्ष से अधिक उम्र के राशन डिपो होल्डरों के पक्ष में केस जीता था। इस फैसले से कैथल जिले के 114 और प्रदेशभर के करीब 2150 वरिष्ठ नागरिकों का रोजगार सुरक्षित हुआ है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान सोम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल 60 वर्ष से अधिक उम्र के डिपो होल्डरों के राशन डिपो वापस लेने का फैसला लिया गया था। इससे लंबे समय से डिपो चलाकर अपनी आजीविका चला रहे बुजुर्गों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था। इसके बाद एसोसिएशन की ओर से फरवरी 2026 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस फैसले को चुनौती दी गई। अप्रैल में मामले में एसोसिएशन को जीत मिली, जिससे वरिष्ठ नागरिकों के राशन डिपो सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के हजारों बुजुर्गों की आजीविका बची है। कैथल जिले में 114 वरिष्ठ नागरिक राशन डिपो चला रहे हैं। उनके लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया। इसी खुशी में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर चरणजीत साहनी, मुकेश मंगला, संजय गर्ग, परवीन शर्मा, हरबंस मदान, रंजीत प्रकाश, अमित चावला, श्रीनिवास, अनिल कुमार, सुभाष गर्ग, बीर भान, सुरेश मंगला, कृष्ण सैनी और राजेश सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

केस जीतने की खुशी में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित करते वरिष्ठ नागरिक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें