संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। खंड स्तर पर महिला ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिक्षा भारती स्कूल के खेल मैदान में किया गया। इस दौरान दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में काफी, खुशी, सीमा ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार अजय कुमार ने सीडीपीओ शशीबाला पचार की अध्यक्षता में रिबन काटकर किया। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से महिलाएं अपनी प्रतिभा और काबिलियत का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिला खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करना है।
सीडीपीओ शशीबाला ने बताया कि महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को क्रमशः 2100, 1100 और 750 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सुपरवाइजर सुमन, चेतना, रीना, प्रनील, मुकुल कौशिक, शिल्पा, किरण, सोहनलाल, पूजा, अंकुश, डीपी रमेश कुमार, संदीप मोर, कमल सहित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। खंड के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया। सीडीपीओ शशीबाला ने कहा कि खंड स्तर पर ग्रामीण महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष व्यवस्थित और सफल ढंग से किया जाता है। इसमें महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
खेल प्रतियोगिता के परिणाम
n
घोषित परिणामों के अनुसार 300 मीटर दौड़ में काफी (वजीर खेड़ा) प्रथम, आंचल (बात्ता) द्वितीय और भतेरी (कुराड़) तृतीय स्थान पर रहीं।
n
400 मीटर दौड़ में खुशी (कुराड़) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,
जबकि रीना (वजीर खेड़ा) दूसरे और कविता (कैलरम) तीसरे स्थान पर रहीं।
n
डिस्कस थ्रो में कमलेश (खेड़ी लांबा) प्रथम, सीमा (दूबल) द्वितीय और पूनम (कलायत) तृतीय स्थान पर रहीं।
n
पांच किलोमीटर साइकिल रेस में काजल (खेड़ी शेरखां) प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः अंजली (बात्ता) और श्वेता (ब्राह्मणीवाला) रहीं।
n
100 मीटर दौड़ में सीमा (कैलरम) सबसे तेज रहीं। पूजा (कलायत) को दूसरा, बबली (कौलेखां) को तीसरा स्थान मिला।
n
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सोनिया (पिंजुपुरा) प्रथम,
इंदुबाला (चौशाला) द्वितीय और अंग्रेजो (खरक पांडवा) तृतीय स्थान पर रहीं।
8केएलटी2: सीसीटीवी कमरे में कैद चोर