संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला परिषद में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 75 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर जारी किए गए।
रोजगार मेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कैथल स्वाभिमान फाइनेंस सीवन व एकाश मोटर्स मारुति सुजुकी आदि कंपनियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मेले के दौरान 123 इच्छुक प्रार्थियों ने नौकरियों के लिए पंजीकरण करवाया था।
रोजगार मेले में साक्षात्कार के बाद 75 प्रार्थियों को जॉब ऑफर लेटर कंपनियों ने जारी किए। इनमें से स्वाभिमान फाइनेंस सीवन ने 13 युवाओं, एकांश मोटर्स कैथल ने 10 युवाओं को तथा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 52 युवाओं को जॉब दी।