फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 25 को होगा कैंपस प्लेसमेंट : मच्छाल

Fri, 21 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के जींद रोड स्थित राजकीय आईटीआई में आगामी 25 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके संदर्भ में प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां आईटीआई पास कर चुके विद्यार्थियों को शिक्षुता व नौकरी पर लेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में कैंपस प्लेसमेंट के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया तथा विभिन्न अधिकारी व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट में स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली, हीरो मोटो कार्प नीमराना राजस्थान आदि कंपनियां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपस प्लेसमेंट में फिटर, टर्नर, मशीनीस्ट, मैकेनिक डीजल, टूल एंड डाई, एमएमवी, वेल्डर व अन्य कोर्सों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। उन्हांेने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 11 हजार से 17,325 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। वर्ष 2024 में करीब 370 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट करवाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें