फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणतंत्र दिवस पर विकास से जुड़ी झांकिया बनेंगी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह। - फोटो : दिव्यांग बच्चों को विशेष ट्राई साइकिल देते डीएम अ​श्विनी कुमार
विज्ञापन
गुहला चीका। एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भव्य, शानदार और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान आयोजित किए जाने इस कार्यक्रम में देश भक्ति व विभिन्न लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा तथा विकासात्मक झांकियां निकाली जाएगी। जिन जिन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटियां लगाई गई हैं, वे अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करें। एसडीएम मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में गणतंत्र दिवस के आयोजन के दृष्टिगत संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। बैठक में नप सचिव जितेंद्र कुमार, एसडीओ राहुल यादव व दीपक शर्मा, पीडब्लयूडी एसडीओ राममेहर, एसडीओ अजमेर सिंह, एसडीओ इंद्रराज पंवार, एसडीओ कंचन शर्मा, बीईओ बलबीर सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें