फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय में झनक कार्यक्रम

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में दो दिवसीय कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम झनक की शुरुआत हुई। संस्कृति कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य राजेश सैनी ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दीपक व स्टाफ ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

राजेश सैनी ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपनी कला संस्कृति एवं परंपरा को बचाकर रखना चाहिए और यह तभी संभव है जब हम अपनी संस्कृति से जुड़कर रहेंगे। महाविद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम कला और संस्कृति को बचाने का अच्छा माध्यम है। इसीलिए विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


सोलो डांस, ग्रुप डांस, गायन, स्किट, फाॅक कॉस्ट्यूम व मिमिक्री आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों का अंतिम परिणाम कार्यक्रम के दूसरे दिन घोषित किया जाएगा और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन रविंद्र कुमार हिंदी ने किया। इस दौरान कमेटी के इंचार्ज विक्रम निर्णायक मंडल में राममेहर, सुदेश और अशोक कुमार, प्रदीप,तरुण निशा, हरिपाल, प्रवीन राजरानी भी रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें