जाटों को आरक्षण मिलने पर कुरुक्षेत्र रोड चौक के पास जाट समुदाय के लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। खुराना गांव के इंद्र मुच्छल व उनके साथियों ने बताया कि आरक्षण दिलाने में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला और लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला का विशेष योगदान रहा है, जो समय-समय पर जाटों के लिए आरक्षण की आवाज उठाते रहे।
उन्होंने सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस आरक्षण से जाटों को केंद्रीय नौकरियों में भी आरक्षण मिलेगा। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने तो पिछले साल आरक्षण दे दिया था। केंद्रीय सेवाओं में जाट समुदाय को आरक्षण मिलना इस समुदाय के लिए एक तोहफा है।
इस अवसर पर दर्शन सिंह मालखेड़ी, रोशन लाल पाडला, जरनैल सिंह मालखेड़ी, धर्मपाल ठेकेदार, भीम सिंह फौजी ग्यौंग, रामफल नौच, सत्य देव, बालकु राम, विक्रम पहलवान, अनिल मलिक खुराना, चरनजीत कुलतारण, रामपाल सजूमा, सुभाष धारीवाल, सतीश बलवंती, सुरेश सिवाच, रामफल नंबरदार सहित गांवों के जाट समुदाय के लोग मौजूद रहे।