फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांबा ने पूंडरी में चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 03 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हलका विधायक सतपाल जांबा ने कहा है कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है और अपने आस-पास की सफाई करना हम सभी का दायित्व है। जांबा सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मार्केट में चार दिवसीय भाजपा के स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए आज वे अभियान का हिस्सा बन रहे है। कहा कि ये महा-सफाई अभियान हर माह चलेगा और बारी-बारी से चार दिन प्रत्येक गांव की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और सड़क पर जितने भी कब्जे हैं, सभी को हटवाया जाएगा। रेहड़ी-फड़ी वालों को अलग से जगह दी जाएगी, ताकि उन्हें अपनी रोजी-रोटी के लिए मुश्किल न आए। पूंडरी की मार्केट को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूंडरी व फतेहपुर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों और चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर नपा सचिव अशोक कुमार, विनोद बंसल, प्रताप राणा, डाॅ. बलविंद्र मैहला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें