संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गीता भवन मंदिर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी कैथल की मासिक बैठक हुई। इसमें आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज के दौरान बुजुर्गों को आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया है कि फिंगर प्रिंट से होने वाली दिक्कतों का समाधान कराया जाए।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र निझावन व मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने की। मंच संचालन महासचिव धन सचदेवा ने किया। बैठक का शुभारंभ सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया। इसके बाद मनोहर लाल आहूजा, धन सचदेवा, वीके चावला, रामलाल कालड़ा, रूप लाल गंभीर, जगदीश कालड़ा ने भक्तिमय भजनों व गीतों से वरिष्ठ नागरिकों को भाव-विभोर किया। मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।
प्रधान नरेंद्र निझावन ने कहा कि पिछले दिनों संस्था की ओर से शिविर आयोजित कर 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए व वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज के दौरान फिंगर प्रिंट में आने वाली समस्या के समाधान के लिए डीसी से मिलकर सहायता प्रदान करने की प्रार्थना की।
डीसी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस बैठक में दिसंबर माह में जन्मे साथियों नीलम सचदेवा, महेश दुआ, रूप लाल गंभीर, राजपाल गुलाटी, ओमप्रकाश कत्याल, बाबू राम धीमान, गोबिंद लाल खट्टर, जोगी राम गिल, हरीश चावला,प्रेम बठला, हरीचंद ग्रोवर, संजीव चावला को उपहार देकर जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर इंद्रजीत सरदाना, डॉ. जैली राम बंसल, सोम प्रकाश गोयल, राजकुमार मुखीजा, श्याम लाल खेड़ा, सतीश चावला, कृष्ण मिगलानी, भीमसेन सचदेवा, महेंद्र खन्ना,अरविंद चावला,ज्ञान प्रकाश कुमार,राकेश मल्होत्रा, प्रेम चराया,अर्जुन लाल गेरा, कृष्ण कुमार कथूरिया, चंद्र प्रकाश चौधरी, गुलशन चुघ, जगदीश कटारिया, रमेश सरदाना, अमरनाथ कुमार, चमनलाल वधवा आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई।