कैथल। मारपीट के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी थाने में दी पहली शिकायत में तितरम निवासी मोहित ने बताया कि वह कैथल सरकारी आईटीआई में पढ़ता है। 25 अप्रैल को करीब साढ़े 11 बजे वह उसके दोस्त प्रवीण के साथ कॉलेज गया था। जब वे कॉलेज स्टेडियम के पास पहुंचे तो वहां मंदीप कैलरम और दो अन्य लड़के मिले। तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक युवक ने उसके हाथ में चाकू मारा। इसमें वह घायल हो गया और उसकी चांदी की चेन गिर गई।
सिटी थाने में दी दूसरी शिकायत में नानक पुरी कॉलोनी निवासी महिला मीनू ने बताया कि 25 अप्रैल को साढ़े सात बजे गोलू के साथ नानकपुरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र गाली गलौज कर रहा था। उसने घर पर मिस्त्री लगाए हुए हैं। उसका लड़का रामजी बाहर रखे ड्रम से पानी ले रहा था। वहां पर सुरेंद्र उसके पड़ोसी गोलू को गाली दे रहा था। रामजी ने सुरेंद्र को गाली गलौज करने का विरोध किया तो सुरेंद्र ने उसके लडक़े रामजी को पकडक़र हाथ में कुल्हाड़ी मारी। इसें वह चोटिल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पूंडरी थाने में दी तीसरी शिकायत में पूंडरी निवासी राजबीर ने बताया कि राजेंद्र, राजेश डाबर, विक्रम, तोता, राजेंद्र ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। कलायत थाना में दी शिकायत में कलायत निवासी रामप्यारा ने बताया कि 18 अप्रैल को आरोपियों ने उसके लड़के उमेश और पत्नी के साथ शेरी, ईश्वर व रेखा ने मारपीट की है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।