फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई की 11 इंजीनियरिंग ट्रेडों में दाखिला लेने पर महिला प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इन ट्रेडों में महिला प्रशिक्षणार्थियों के दाखिले को बढ़ाने के लिए यह कदम हरियाणा सरकार ने उठाया है। ट्रेड में दाखिला लेने के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि राज्य में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेड चलाए जा रहे हैं लेकिन कई में महिलाएं ज्यादा दाखिला नहीं लेती हैं। जबकि इन्हीं ट्रेडों में महिलाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़ी मांग को पूरा करने के लिए विशिष्ट आईटीआई इजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों को सरकार ने 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। विभाग ने सत्र 2020-2021 और 2021-22 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नियमानुसार प्रोत्साहन राशि की अदायगी तिमाही आधार पर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए नियम एवं शर्तें तय की गई हैं। इसके तहत प्रशिक्षणार्थी को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना होगा। साथ ही हर तिमाही में कक्षा में हाजिरी कम से कम 80 प्रतिशत हो। यह लाभ परियोजना की समापन तिथि 30 नवंबर 2022 तक ही दिया जाएगा। यह लाभ महिला प्रशिक्षणार्थियों को सभी वर्तमान लाभों के अतिरिक्त होगा।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में 27 ऐसी ट्रेड हैं, जिन पर यह सुविधा दी जाएगी लेकिन कैथल में इनमें से 11 ट्रेडों में कारपेंटर, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिष्ट, पलंबर, वेल्डर, टर्नर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एअर कंडीशनिंग शामिल हैं। इन ट्रेडों में दाखिला लेने के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, फैमिली आईडी, 10वीं या 12वीं कक्षा प्रमाण-पत्र, गैप सर्टिफिकेट, चरित्र सर्टिफिकेट, डोमिसाईल, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति सर्टिफिकेट 30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें