गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में संवाद मास मीडिया क्लब के तत्वावधान में जनसंचार विभाग में छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला आयोजन किया। इसमें छात्राओंको गलत प्रचार और अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि इसे रोकना चाहिए।
कार्यशाला में जनसंचार विभाग चित्तकारा यूनिवर्सिटी से गूगल प्रमाणित एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंकहा कि सूचनाओं का गलत प्रचार व अफवाहें जहां समाज में तनाव फैलाती है वहीं अशांति का माहौल भी पैदा होता है, इसलिए ऐसी सूचनाओं को प्रसारित करने से पहले हमें उनकी सच्चाई के बारे में जानना बहुत आवश्यक है।
क्लब के संयोजक प्रो. मनीष गोयल ने कहा कि गलत सूचनाएं समाज में नकारात्मक माहौल पैदा करती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. रविशंकर ने कहा कि जनसंचार कि सभी छात्राओं का सामाजिक दायित्व है कि वे गलत सूचनाओं का ना तो स्वयं प्रचार करें और ना ही ऐसा दूसरों को करने दें।
कालेज के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है। इस अवसर पर प्रो. कंवल, क्लब की अध्यक्ष निशा रानी, सचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष संध्या, कार्यकारी सदस्य जैस्मीन कौर व खुशी के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।