कैथल। एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की पूजा और संजना ने टॉप-10 में नाम दर्ज कराया है। विश्वविद्यालय की सूची में पूजा ने तीसरा व संजना ने नौवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इसके अलावा मेघा ने कॉम्प्लेक्स एनालिसिस विषय में 100 में से 96 अंक प्राप्त किए हैं।
कॉलेज सायंकालीन सत्र की प्राचार्य इंचार्ज सुरभि शर्मा ने कहा कि पूजा ने 428/600 अंक प्राप्त किए हैं। संजना को 378 अंक मिले हैं।
कर इस विषय में विश्वविद्यालय में हाईएस्ट स्कोर किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं व प्राध्यापक वर्ग को बधाई दी। साथ ही कहा कि छात्राएं रिजल्ट्स व सांस्कृतिक गतिविधियों में दिन प्रतिदिन अव्वल दर्जे के परिणाम ला रही है, वे अपनी शिक्षा को बढ़ाने के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व में भी निखार कर रही है। उन्होंने सभी को कड़ी मेहनत व लग्न से काम के लिए हमेशा की तरह प्रोत्साहित किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंकिता गोयल, नेहा गुप्ता, निर्मल, साक्षी व लालिशा मौजूद रहे।